उत्तराखंड पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राफ़िक एरा के छात्रों को नशे के खिलाफ किया जागरूक।

उत्तराखंड पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राफ़िक एरा के छात्रों को नशे के खिलाफ किया जागरूक।

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी कैंपस में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड पुलिस और साईं नशा मुक्ति केंद्र ने संयुक्त रूप से स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के साथ मिलकर करवाया। साईं नशा मुक्ति केंद्र के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। साईं नशा मुक्ति केंद्र की ओर से श्री दुष्यंत आहूजा ने बताया कि एक व्यक्ति की नशे की लत से सिर्फ एक व्यक्ति प्रभावित नहीं होता बल्कि उसका परिवार भी उस नशे की आग में बुरी तरह जलता है और पूरे जीवन भर प्रभावित रहता है। <strong>उत्तराखंड पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राफ़िक एरा के छात्रों को नशे के खिलाफ किया जागरूक।</strong>
इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (कुमाऊं डिवीज़न) डॉ. नीलेश आनंद भारने बताया कि युवाओं में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाने के लिए नशा मुक्त भारत पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत पूरे देश में जागरूकता फैलाई जा रही है। साथ ही कि पूरे देश में स्वयंसेवकों की टीम का निर्माण किया जा रहा है जो की नशे की लत के विरुद्ध काम करेंगे। डॉ. नीलेश आनंद ने छात्रों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलवाई।
इस दौरान ग्राफ़िक एरा कैंपस निदेशक ने कहा कि हम लोगों को अपने युवा शक्ति को बचाने के लिए खेलों के प्रति और रुचि बढ़ानी होगी, ताकि युवाओं को एक दिशा प्रदान कर सकें। इस कार्यक्रम में लालकुआं एस. एच. ओ. सहित कैंपस के सभी छात्र और अद्ध्यपक गण मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…