पश्चिम बंगाल- SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास निर्देश दिए हैं। 23 मार्च को राज्य में पूरक (सप्लीमेंट्री) मतदात सूची जारी होनी है। इस दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सावधानी बरतने को कहा गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी और राज्य सचिवालय के गृह और पर्वतीय मामलों के विभाग ने यह आदेश जारी किया है। सोमवार शाम को यह लिस्ट आने की उम्मीद है। जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जिन जगहों पर भीड़ जुटने की संभावना है, वहां भीड़ को काबू करने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रखी जाए और शांति बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं।

सरकार के वरिष्ठ विशेष सचिव ने यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला अधिकारियों से कहा है कि वे जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार रखें और पुलिस को पूरी जानकारी दें। इस आदेश की जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को भी दे दी गई है ताकि वे सुरक्षा व्यवस्था संभाल सकें। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि 23 मार्च को पहली पूरक मतदाता सूची आ सकती है। राज्य के लगभग 80,000 पोलिंग बूथों पर इस अपडेटेड लिस्ट को दिखाने की तैयारी चल रही है। सोमवार तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

चुनाव से पहले यह मतदाता सूची बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें उन लोगों के नाम शामिल होने की संभावना है जिनके आवेदन 28 फरवरी की फाइनल लिस्ट के बाद विचाराधीन रखे गए थे। चुनाव अधिकारी के अनुसार, शुरुआत में 60 लाख से ज्यादा नाम विचाराधीन थे। इनमें से 27 लाख से ज्यादा मामलों का निपटारा शुक्रवार दोपहर तक कर लिया गया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का 29 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती चार मई को की जाएगी।

और पढ़े  महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…