राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे सोमवार को आ सकते है, पढ़े पल-पल की ताजा आपेडट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के करीब 10 लाख विद्यार्थियों को परिणामों का इंतजार है। पूर्व में बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की संभावित तारीख 20 मार्च बताई थी। हालांकि, ताजा जानकारी यह है कि रिजल्ट आज जारी नहीं होगा। बोर्ड ने इसके लिए नई संभावित तारीख 23 मार्च तय की है। रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा जानकारी यहां साझा की जा रही है। इस लाइव पर नजर बनाकर रखें।

 

 

क्यों हो रही है रिजल्ट में देरी?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग समाप्त हो चुका है। अब सभी विषयों के अंक पोर्टल पर अपलोड करके संकलित किए जा रहे हैं। इसके बाद यह डेटा संबंधित संस्था को भेजा गया है, जहां अंतिम सत्यापन (फाइनल चेकिंग) किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के पूरी होने के तुरंत बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा।

 23 मार्च को जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का परिणाम अब संभावित रूप से 23 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा। शुरू में बोर्ड ने 20 मार्च तक रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन छुट्टियों और मूल्यांकन कार्य में हुई देरी के कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

 परिणाम में शामिल होंगे ये विवरण

परिणाम पत्र में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, डिवीजन और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। छात्रों को मार्कशीट पर लिखे विवरण को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए क्योंकि उनकी मूल मार्कशीट इसके आधार पर ही प्रिंट की जाएगी। परिणाम की मूल प्रति बाद में स्कूल से प्राप्त करनी होगी

 राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब निकलेगा?

बोर्ड ने कंफर्म किया है कि रिजल्ट आज, यानी 20 मार्च को जारी नहीं होगा। नतीजे 23 मार्च को जारी किए जा सकते हैं। छुट्टियों और मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी के कारण यह निर्णय लिया गया है।
और पढ़े  महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…