उत्तराखंड- टायर फटने से आग का गोला बनी कार,पर्यटकों ने भागकर बचाई जान

उत्तराखंड- टायर फटने से आग का गोला बनी कार,पर्यटकों ने भागकर बचाई जान

मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर रविवार को कार में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। हरियाणा से मसूरी घूमने आए युवकों की कार फोर्ड फिगो में आग लग गई। आग लगने से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के दो युवक किमाड़ी रोड से मसूरी की तरफ जा रहे थे कि तभी टायर फटने से गाड़ी सड़क के एक साइड में टकरा गई। जिस वजह से कार ने एकदम आग पकड़ ली। आग एकदम से इतनी तेज हो गई कि इससे पहले युवक कुछ कर पाते कार धू धू कर जलने लगी।
गनीमत रही कि समय रहते युवक कार से नीचे उतर गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया मगर तब तक आग ने कार को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया था। वहीं, इस दौरान कार में आग लगती देख राहगीत भी वहां रुक गए और घटना के वीडियो बनाने लगे।

और पढ़े  हरिद्वार: वाहन लूट के मामले में फरार 5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तमंचे के बल पर लूटी थी बाइक और मोबाइल
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…