Haldwani: सारथी फाउंडेशन समिति की आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई बैठक ।

Haldwani: सारथी फाउंडेशन समिति की आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई बैठक ।

आज दिनांक 12 फरवरी 2023 को सारथी फाउंडेशन समिति के कार्यालय विमल कुंज छोटी मुखानी मैं आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक की गई।
आज की बैठक में बोलते हुए संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत ने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सारथी द्वारा होली समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रकार के होली की टोलियां आकर होली गायन का प्रदर्शन करेंगी होली समारोह में कलाकारों द्वारा थीम आधारित संदेश प्रेरक होली का आयोजन प्रमुख होगा।
बैठक को सम्बोधन में सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि सभी लोगों को मिल कर इस कार्यक्रम को सफल बनाना है।
बैठक का संचालन ज्ञानेंद्र जोशी ने किया।
आज के कार्यक्रम में सुमित्रा प्रसाद,नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी,मदन मोहन जोशी,योगेश पांडे,गिरीश चंद्र लोहनी,दीक्षा पन्त पांडे ,देवीदत्त सुयाल,आनंद आर्य,मंजू सनवाल,रमनदीप भसीन,सत्यपाल यादव,हेमा जोशी,गीता बेलवाल,आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  विकासनगर: रात के अंधेरे में घूम रहा था युवक, पुलिस ने खुखरी के साथ पकड़ा
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…