उत्तराखंड विधानसभा- कल विधानसभा को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रोपदि मुर्मू,  300 मीटर क्षेत्र में साइलेंट जोन घोषित

Spread the love

राष्ट्रपति द्रोपदि मुर्मू रविवार को दो दिन के लिए देहरादून प्रवास पर आ रही हैं। इसके लिए पुलिस ने भी सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक कड़ा कर दिया है। वहीं, दून में राष्ट्रपति विश्राम के बाद कल विधानसभा को संबोधित करेंगी।

इसके चलते राष्ट्रपति के देहरादून स्थित आवास के आसपास के क्षेत्र को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत साइलेंट ज़ोन घोषित कर दिया है। जिसमें ब्रह्मकमल चौक से राष्ट्रपति निकेतन होते हुए राजपुर रोड से मसूरी डायवर्जन के आसपास 100 मीटर तक और विधानसभा के आसपास 300 मीटर तक का क्षेत्र शामिल है। यह आदेश आज सुबह 10 बजे से तीन नवंबर को राष्ट्रपति के प्रस्थान के एक घंटे बाद तक प्रभावी रहेगा।

जमीन से आकाश तक पहरा

एडीजी इंटेलीजेंस अभिनव कुमार और एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने पुलिस फोर्स को सुरक्षा के मद्देनजर ब्रीफ किया। वीवीआईपी भ्रमण के दौरान जमीन से लेकर आसमान तक कड़ा पहरा रहेगा। ऊंचे भवनों और टंकियों पर डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड तैनात रहेगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति के प्रवास स्थल के आसपास किसी भी प्रकार का ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। दौरे के मद्देनजर बच्चों और अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए तीन नवंबर को शहर के 20 स्कूलों की छुट्टी रहेगी।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी: LPG संकट- सिलिंडर न मिलने से एजेंसी पहुंचे गुस्साए पार्षद, प्रबंधक के न मिलने पर जताया रोष
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love