UP: आईएएस रिंकू सिंह राही को कारण बताओ नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब; कक्ष आवंटन को लेकर धरने-हंगामा किया था

त्तर प्रदेश शासन ने जालौन में तैनात जॉइंट मैजिस्ट्रेट (न्यायिक) रिंकू सिंह राही को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शासन ने उन पर प्रशासनिक अनुशासन, सेवा आचरण और कार्यप्रणाली से जुड़ी गंभीर शिकायतों का संज्ञान लेते हुए 15 दिन में जवाब मांगा है।

बुधवार को आईएएस रिंकू सिंह राही ने खुद इस पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। जालौन डीएम ने आईएएस रिंकू के आचरण को लेकर 5 अगस्त को पत्र लिखा था, जिसके आधार पर शासन ने रिंकू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नियुक्ति विभाग की ओर से जारी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि राही ने 27 जून 2026 को बिना अनुमति कलेक्ट्रेट से फर्नीचर आदि लेकर उरई तहसील परिसर पहुंचकर मीडिया को बुलाया और कक्ष आवंटन को लेकर धरना और हंगामा किया।
शासन ने यह भी कहा है कि राही द्वारा कई बार सोशल मीडिया पर शासन की योजनाओं, नीतियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सार्वजनिक आलोचना की गई, जिससे शासन के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश हुई। नोटिस में अधीनस्थ कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और स्थानीय संगठनों की शिकायतों का भी उल्लेख है, जिनमें उनके व्यवहार को अपमानजनक और असंगत बताया गया है।
और पढ़े  2026 जन्माष्टमी- कान्हा के जन्म लेते ही छाई काली घटा, इंद्रदेव ने की आगवानी, जन्मभूमि की अलौकिक तस्वीरें
  • Related Posts

    UP- नया अध्याय, 2401 दिन बाद बदला राम मंदिर ट्रस्ट का स्वरूप, 2020 में गठित ट्रस्ट में पहली बार बड़ा फेरबदल

    सुप्रीमकोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ और केंद्र सरकार के निर्देश पर पांच फरवरी 2020 को श्रीराम जन्मभूमि…

    जन्माष्टमी- CM के रूप में 20वीं बार जन्मस्थान पहुंचे योगी, बोले वो शब्द जो कान्हा ने अर्जुन से कहे थे

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रज प्रवास के दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। यहां उन्होंने गोमाता का पूजन कर गर्भगृह में विराजमान लाला (बाल कृष्ण) के दर्शन कर…