आजमगढ़: ऑपरेशन में 8 घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत, हॉस्पिटल में परिजनों ने किया हंगामा

आजमगढ़ में रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास लखनऊ हाईवे किनारे स्थित एक निजी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में करीब आठ घंटे की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल निवासी राजनारायण जायसवाल ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपनी पत्नी शालिनी जायसवाल का इसी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे प्रसव के लिए पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया।

हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस

आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक अस्पतालकर्मी सामान्य प्रसव होने का आश्वासन देते रहे। इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे ऑपरेशन के नाम पर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराकर 10 हजार रुपये जमा करा लिए गए, लेकिन तत्काल ऑपरेशन नहीं किया गया।

राजनारायण ने सहमति लेने के करीब आठ घंटे बाद रात पौने नौ बजे ऑपरेशन किया गया। तब तक गर्भ में ही नवजात की मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि यदि समय से ऑपरेशन किया गया होता तो नवजात की जान बच सकती थी।

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची रानी की सराय थाना पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  UP- आरोपी कार से बजाते रहे दुस्साहस का डंका, वहशत का वीडियो वायरल, मौत हो गई और पुलिस बोली- हादसा हुआ
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…