UP- असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी के बेटे को लगाया गले, 40 मिनट तक रहे साथ, सरकार पर ऐसे साधा निशाना

UP- असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी के बेटे को लगाया गले, 40 मिनट तक रहे साथ, सरकार पर ऐसे साधा निशाना

माफिया मुख्तार की मौत के बाद एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी रविवार को मुहम्मदाबाद पहुंचे। ओवैसी ने मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक जताने रविवार की देर रात पहुंचे। ओवैसी लखनऊ से सीधे मुहम्मदाबाद में सांसद अफजाल अंसारी के फाटक स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक जताने रविवार की देर रात पहुंचे। वह लखनऊ से सीधे मुहम्मदाबाद में सांसद अफजाल अंसारी के फाटक स्थित आवास पर पहुंचे। जहां फाटक पर मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को गले लगाया।

वहीं, उनके साथ खाना भी खाया। 40 मिनट तक बातचीत भी हुई। उधर, इसके पहले ओवैसी के आने की खबर लगने पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी । मुख्तार अंसारी के भतीजे व विधायक शोहेब अंसारी ने माइक लेकर लोगों से जाने की अपील किया।

उधर, पुलिस ने फिर से फाटक के पास बैरिकेडिंग कर दिया। साथ ही फोर्स की तैनात कर दिया और मीडिया कर्मियों को भी बैरिकेडिंग के बाहर गया। उधर, मुख्तार अंसारी के भतीजे व विधायक शोहेब अंसारी ने माइक लेकर लोगों से जाने की अपील किया।
मुलाकात के बाद ओवैसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मरहूम मुख्तार अंसारी के घर गाजीपुर जाकर उनके खानदान को पुरसा दिया, इस मुश्किल वक्त में हम उनके खानदान, समर्थक और चाहने वालों के साथ खड़े हैं।

और पढ़े  लिव-इन का खौफनाक अंत: शिवा के जिस्म पर लिपस्टिक और बर्बरता के निशान, सचिवालय पास लगी ऑडी कार से गहराया सस्पेंस

उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि “इंशा अल्लाह इन अंधेरों का जिगर चीरकर नूर आएगा, तुम हो ‘फिरौन’ तो ‘मूसा’ भी जरूर आएगा।”

  • Related Posts

    बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-बदायूं हाईवे पर ईको पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत, तीन घायल

    दिल्ली-बदायूं हाईवे पर नरोरा थाना क्षेत्र के रतनपुर खेड़िया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कासगंज से बेलोन दर्शन के लिए जा रही एक ईको गाड़ी असंतुलित…

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…