UP -मानसून आने के बाद रुका, आज इन जिलों में भीषण गर्मी-उमस का अलर्ट, क्यों नहीं हो रही बारिश?

उत्तरप्रदेश में 30 जून को मानसून की आमद के बाद तराई समेत विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। लेकिन पांच जुलाई से यूपी के मानसून में फाैरी ताैर पर ठहराव के संकेत हैं। माैसम विभाग का कहना है कि फिलहाल पांच से सात जुलाई के बीच प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़कर अच्छी बारिश के आसार कम हैं। हालांकि अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश से सटे यूपी के दक्षिणी जिलों, विंध्य क्षेत्र और बुंदेलखंड के इलाकों में वर्षा के हालात बने रहेंगे। बाकी जगहों पर इस बीच बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

 

रविवार के लिए प्रदेश के तराई व पूर्वांचल के 26 जिलों में उमस भरी गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को फिरोजाबाद के टुंडला में सर्वाधिक 75 मिमी और हमीरपुर में 49 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा कानपुर में 39 मिमी, ललितपुर में 33 मिमी बारिश हुई। वहीं आगरा, चित्रकूट, मऊ समेत कई अन्य जिलों में भी वर्षा हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पांच से सात जुलाई के बीच मानसूनी बारिश बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में केंद्रित होगी। आठ जुलाई से प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश का दाैर शुरू होगा। 

इन जिलों में है उमस भरी गर्मी की चेतावनी

प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्र।

और पढ़े  अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…