मानव तस्करी: देवबंद के साथ – साथ दिल्ली, मुम्बई व बंगलूरु तक भेजे गये बच्चे, बदले में वसूली जाती है मोटी रकम

मानव तस्करी: देवबंद के साथ – साथ दिल्ली, मुम्बई व बंगलूरु तक भेजे गये बच्चे, बदले में वसूली जाती है मोटी रकम

मानव तस्करी की आशंका में अयोध्या से शुक्रवार को बरामद किए गए 99 बच्चों में से कई बच्चे पहले भी सहारनपुर भेज चुके हैं, जहां मदरसों में पढ़ाई के नाम पर उनसे मजदूरी कराई गई और पीटा भी गया। पांच मौलवियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की है।

शनिवार को राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी से बच्चों ने बताया कि बिहार के अररिया जिले के गांव करहरा निवासी शबे नूर उन्हें अलग-अलग मदरसों में भेजने का काम करता है। शबे नूर को बच्चे मामू कहते हैं। वह सहारनपुर के साथ ही दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, औरंगाबाद, बंगलूरू और आजमगढ़ के मदरसों में भी बच्चों को भेजता है। इसके बदले उसे मोटी रकम मिलती है।

शुक्रवार को सहारनपुर के दारुल उलूम रफाकिया मदरसा संचालक तौसीफ और दारे अरकम के रिजवान बच्चों को बस से ले जा रहे थे, जिन्हें राज्य बाल संरक्षण आयोग की पहल पर शुक्रवार को अयोध्या से मुक्त कराया गया। बस से मिले पांच मौलवियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, वहीं बच्चों को लखनऊ स्थित मुमताल शरणालय में रखा गया। डॉ. शुचिता चतुर्वेदी ने बताया कि कुछ बच्चों के माता-पिता अयोध्या पहुंच गए हैं, कुछ पहुंच रहे हैं। उनके आने पर हलफनामा लेकर बच्चों को सौंप दिया जाएगा।

तैयार कराते हैं हलफनामा
मदरसा संचालक हलफनामा तैयार कराते हैं, जिसमें लिखा होता है कि सभी तरह की जिम्मेदारी बच्चों की ही होगी। ऐसे में यदि किसी की मौत भी होती है तो संचालक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। इसकी जानकारी अभिभावकों को नहीं होती। उस पर बच्चों के ही दस्तखत होते हैं।

और पढ़े  विधान परिषद चुनाव परिणाम: कर्नाटक की धारवाड़ एमएलसी सीट पर BJP की जीत

मौलवियों से चल रही पूछताछ : एसपी ग्रामीण
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि बच्चों के अभिभावक बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश होंगे। उनके बयानों के आधार पर यदि कोई शिकायत मिलती है तो समिति के अध्यक्ष की ओर से कार्रवाई शुरू की जाएगी। मौलवियों से पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया, तेहरान ने कहा- शुक्रिया

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में पहुंचे ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को मुक्त करा लिया है। इस अभियान में जहाज…

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…