ऊधमसिंह नगर: 15 घंटे से तालाब में तड़प रहा हाथी, पैर भी जख्मी..दांत टूटा और जीभ कटी, फिर भी रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची

Spread the love

 

 

स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक नर हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में हाथी के पिछले दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए। बायां दांत टूट गया और जीभ भी कट गई। तड़पते हुए वह पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। करीब 15 घंटे तड़पने के बाद रेस्क्यू टीम ने उसे तालाब से बाहर निकालकर इलाज शुरू किया।

शुक्रवार की रात गूलरभोज-लालकुआं रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने वाली स्पेशल ट्रेन ओएमएस (ऑसिलेशन मॉनिटरिंग सिस्टम) करीब 8:30 बजे रेलवे पोल संख्या 16/8 तिलपुरी गांव के पास पीपल पड़ाव रेंज से गुजर रही थी। इसी समय ट्रैक पार कर रहा 20 से 25 वर्ष उम्र का एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि हाथी मौके पर ही गिर गया और उसका बायां दांत टूटने के साथ ही जीभ भी कट गई। पिछले दोनों पैर भी बुरी तरह जख्मी हो गए। तड़पता हुआ हाथी पास में बने पानी से भरे गड्ढे में गिर गया।

ग्रामीण महेंद्र सिंह डोगरा ने बताया कि घटना की सूचना रात टांडा रेंज के रेंजर रूपनारायण गौतम को दी गई। रात करीब 9:30 बजे टीम ने हाथी को दर्द निवारक दवाएं दीं। शनिवार सुबह हाथी के घायल होने की सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीणों का हुजूम एकत्र हो गया। शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे घटना के करीब 15 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से हाथी को पानी से बाहर निकाला। फिलहाल घायल हाथी का इलाज किया जा रहा है।

पूर्व में लगाए गए चेतावनी बोर्ड की अनदेखी
टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि घटनास्थल से लगभग 50 मीटर आगे 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड का कॉशन बोर्ड लगा है। यह बोर्ड आज से करीब तीन साल पहले एक हथिनी और उसके बच्चे की मौत के बाद लगाया गया था। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार रात को गुजरने वाली स्पेशल ट्रेन की स्पीड काफी तेज थी।


आगरा में हाथी का बहुत बड़ा रेस्क्यू सेंटर है। वहां के डॉक्टर से ऑनलाइन सुझाव लिया जा रहा है। घायल हाथी को हरसंभव इलाज दिया जा रहा है। – पीसी जोशी, रेंजर, पीपल पड़ाव

और पढ़े  धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी सूची, 7 और लोगों को सौंपी जिम्मेदारी

 

वन विभाग की ओर से रेल विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। लोको पायलट के खिलाफ वन्यजीव जंतु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। – रूप नारायण गौतम, वन क्षेत्राधिकारी, टांडा रेंज


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love