देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को देखते हुए 3 नवंबर को 20 स्कूलों में रहेगी छुट्टी, कल से तीन दिवसीय दौरा

Spread the love

 

 

तीन नवंबर को राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए 20 स्कूलों में छुट्टी रहेगी। राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती का जश्न शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को उत्तराखंड पहुंचेंगी। तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति संबोधित करेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को सैन्य धाम का लोकार्पण करेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को वायु सेना के विशेष विमान से सुबह करीब सवा दस बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति सेना के हेलिकॉप्टर से हरिद्वार जाएंगी।

पतंजलि विश्वविद्यालय बहादराबाद में दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करेंगी। रात्रि विश्राम राष्ट्रपति निकेतन में होगा। सोमवार को राज्य स्थापाना दिवस के रजत जयंती पर विधानसभा के विशेष सत्र को 11 बजे संबोधित करेंगी। उसके बाद शाम को नैनीताल स्थित राजभवन में कार्यक्रम में शामिल होंगी।


स्कूलों की सूची

1. प्रेस एकेडमी, कैंट रोड

2. समरवेली स्कूल, तेजबहादुर रोड

3. केंट्रल हाथीबड़कला, कैंट रोड

4. हैरिटेज स्कूल, एमकेपी चौक

5. स्कॉलर होम, राजपुर रोड

6. कान्टेक स्कूल, कान्ट रोड

7. दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजपुर रोड

8. सेंट जोसेफ स्कूल, राजपुर रोड

9. ब्रुकलिन स्कूल, कर्जन रोड

10. विवेकानन्द स्कूल, जोगीवल्ला

11. ब्राइटलैंड स्कूल, कर्जन रोड

12. मानव भारती स्कूल, नेहरू कालोनी

13. हिलप्रेस स्कूल, ईस्ट रोड

14. एसजेआरआर स्कूल, नियर करनपुर चौक

15. मास्टल स्कूल, ईस्ट रोड

16. जसवंत मॉडल स्कूल, राजपुर रोड

और पढ़े  कोटद्वार- संदिग्ध परिस्थितियों में नवदंपती की मौत, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव, पुलिस जांच में जुटी

17. दून इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्मी रोड

18. फ्लाइप्ट पब्लिक स्कूल

19. शेरवुड स्कूल, नेहरू कालोनी तिराहा

20. डीपीओ पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love