ऊधमसिंह नगर- 76 होमगार्ड पदों पर भर्ती, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

Spread the love

धमसिंह नगर के युवाओं को होमगार्ड के रूप में सेवा देने का सुनहरा अवसर मिला है। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स ने पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के 76 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 मई 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन पत्र जिला कमांडेंट कार्यालय, रुद्रपुर में स्वयं या डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। वहीं सोमवार को जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय में भीड़ रही।

 

जिला कमांडेंट होमगार्ड्स प्रतिमा ने बताया कि जिले में होमगार्ड के लिए कुल 76 पदों में 69 पद अनारक्षित और सात 7 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों, अनाथ बच्चों और राज्य आंदोलनकारियों को नियमानुसार क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

भर्ती के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को शासनादेश के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। अभ्यर्थी का ऊधमसिंह नगर का स्थायी निवासी होना भी जरूरी है। चयन प्रक्रिया में शारीरिक माप-तौल और दक्षता परीक्षा शामिल होगी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर तय की गई है। शारीरिक परीक्षा में दो किलोमीटर दौड़, क्रिकेट बाल थ्रो और लंबी कूद के अंक जोड़े जाएंगे। इसके अलावा एनसीसी, खेलकूद उपलब्धियों और ड्राइविंग लाइसेंस पर अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- CM धामी की घोषणा: महिला समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए बनेगा राज्य स्तरीय मार्केटिंग सेंटर
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love