अल्मोड़ा: 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत 3 की मौत, रातभर पड़े रहे शव, सुबह मिली सूचना

अल्मोड़ा जिले के सेराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर हरड़ा के पास बुधवार देर रात एक बोलेरो मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटी और वाहन चालक की मौत हो गई। तीनों हरड़ा गांव के निवासी थे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, मां-बेटी भाई दूज मनाने के लिए पिथौरागढ़ गई थीं। बुधवार देर रात दोनों बोलेरो से वापस गांव लौट रही थीं। इसी दौरान हरड़ा के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। रात में हादसे की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। गुरुवार सुबह राहगीरों ने सड़क से नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखा और पुलिस को सूचना दी।
सुबह करीब नौ बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई काफी गहरी होने के कारण शवों को बाहर निकालने में टीम को मशक्कत करनी पड़ रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
और पढ़े  मसूरी: दीपावली के बाद पहाड़ों की रानी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, दिनभर जाम से जूझते रहे सैलानी
  • Related Posts

    हरिद्वार: CM धामी ने सप्त सरोवर में किया कामधेनु लोक भवन का उद्घाटन, गोवंश संरक्षण एवं सेवा का किया आह्वान

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तऋषि  हरिद्वार स्थित कामधेनु लोक भवन में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गोशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृष्णायन देसी गोरक्षाशाला द्वारा गोसेवा, गोवंश संरक्षण एवं…

    अनोखी शादी: स्लोवाकिया से हरिद्वार आकर एक दूजे के हुए पेट्रोलिना और जैकब, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

    धर्मनगरी हरिद्वार में सनातन संस्कृति और भारतीय वैवाहिक परंपराओं के प्रति विदेशी जोड़े का आकर्षण देखने को मिला। स्लोवाकिया से आए पेट्रोलिना और जैकब ने कुंभनगरी हरिद्वार में हिंदू रीति-रिवाज…