देहरादून: लेह में देश सेवा करते हुए दून के लाल लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा ने दिया बलिदान, खबर से शोक की लहर

देहरादून के नागनाथ क्षेत्र के निवासी और भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 5/3 गोरखा राइफल्स के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा लेह में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए हैं। उन्होंने 9 नवंबर 2026 की शाम लगभग 7:15 बजे ड्यूटी के दौरान अंतिम सांस ली। उनके बलिदान की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।

वर्ष 1984 में जन्मे प्रभाकर थापा को देश सेवा की प्रेरणा अपने परिवार से ही मिली थी। उनके पिता निर्मल थापा भारतीय सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। प्रभाकर थापा ने स्कूली शिक्षा कैम्ब्रियन हॉल स्कूल से की थी, जहां वे 2002 बैच के छात्र रहे। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण की और दिसंबर 2006 को सेना की तीसरी गोरखा राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया। लगभग दो दशक के सैन्य करियर में उन्होंने कई दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं।

और पढ़े  उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ा: 462 घटनाओं में 55 लोगों की हुई मौत, 407 लोग हुए घायल
  • Related Posts

    हरिद्वार: CM धामी ने सप्त सरोवर में किया कामधेनु लोक भवन का उद्घाटन, गोवंश संरक्षण एवं सेवा का किया आह्वान

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तऋषि  हरिद्वार स्थित कामधेनु लोक भवन में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गोशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृष्णायन देसी गोरक्षाशाला द्वारा गोसेवा, गोवंश संरक्षण एवं…

    अनोखी शादी: स्लोवाकिया से हरिद्वार आकर एक दूजे के हुए पेट्रोलिना और जैकब, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

    धर्मनगरी हरिद्वार में सनातन संस्कृति और भारतीय वैवाहिक परंपराओं के प्रति विदेशी जोड़े का आकर्षण देखने को मिला। स्लोवाकिया से आए पेट्रोलिना और जैकब ने कुंभनगरी हरिद्वार में हिंदू रीति-रिवाज…