मसूरी: दीपावली के बाद पहाड़ों की रानी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, दिनभर जाम से जूझते रहे सैलानी

दिवाली के बाद मसूरी में पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही है। सोमवार और मंगलवार को बड़ी संख्या में सैलानी शहर पहुंचे। इससे पर्यटक स्थल गुलजार रहे लेकिन यातायात जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई।

सुबह से शाम तक शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते दिनभर यातायात का दबाव बना रहा। पुलिसकर्मी लगातार जाम खुलवाने और यातायात सुचारु करने में जुटे रहे। हालांकि, वाहनों की अत्यधिक संख्या के कारण उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम के चलते स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे।
स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासी रमेश सिंह और उपेन्द्र सिंह ने कहा कि मसूरी में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की संभावना पहले से रहती है। इसके बावजूद पर्याप्त यातायात प्रबंधन इंतजाम नहीं किए गए।

उन्होंने अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती और प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत ने बताया कि पुलिस पूरी क्षमता से जाम खोलने में जुटी है। उन्होंने कहा कि लालटिब्बा जाने वाले पर्यटकों के कारण लंढौर और मंलिगार चौक पर जाम की समस्या अधिक रहती है।

और पढ़े  देहरादून- ट्रेडिंग के नाम पर 1200 करोड़ की ठगी: एसटीएफ ने 2 आरोपी पकड़े, विदेश में बैठा लविश चौधरी चला रहा था नेटवर्क
  • Related Posts

    स्वच्छता सर्वेक्षण: उत्तराखंड का रुद्रपुर देश की सबसे क्लीन हिमालय सिटी, राष्ट्रपति ने दिया सम्मान

    स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की रिपोर्ट जारी होने के साथ ही ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर…

    श्रीनगर गढ़वाल: गणेश गोदियाल ने सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बोले-प्रदेश में नौकरियां बेची जा रहीं

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौकरियां बेची जा रही…