हल्द्वानी: शीशे से काली फिल्म उतारने के विरोध में महिला एसआई को कुचलने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Spread the love

 

ल्द्वानी के नैनीताल रोड पर तिकोनिया चौराहा के पास रविवार रात खड़ी संदिग्ध सफारी कार के शीशे पर लगे काली फिल्म को उतारते समय चालक ने महिला एसआई आरती से दुर्व्यवहार किया। पुलिस वाहन से चालान मशीन लेकर एसआई जैसे ही लौटी चालक ने उनके साथ ही होमगार्ड के जवान पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह दोनों ने जान बचाई। इसके बाद चालक भाग गया।

 

भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी पर तैनात एसआई आरती ने सोमवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह और होमगार्ड जवान कुबेर रविवार रात पुलिस वाहन से गश्त कर रहे थे। रात में साढ़े 11 बजे के करीब उन्हें तिकोनिया चौराहे पर एक सफारी वाहन खड़ा मिला। इसके शीशे पर काली फिल्म चढ़ी थी। इसके बारे में पूछने पर चालक ने धमकी देना शुरू कर दिया। इस बीच उन्होंने वाहन की काली फिल्म उतार दी तो चालक ट्रांसफर कराने और वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगा।

चालान करने के लिए आरती अपने वाहन से मशीन लेकर आईं और सफारी की फोटो खींचने लगी तो चालक ने तेजी से गाड़ी चलाते हुए उन्हें और होमगार्ड जवान को कुचलने का प्रयास किया। दोनों ने पीछे हटकर जान बचाई। घटना चौराहे पर स्थित कबाब की दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता ने बताया चालक की पहचान लालकुआं के मोटाहल्दू के रहने वाले युवक के रूप में की गई है। जल्द की उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

यह घटना गंभीर है। जानबूझकर राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए लोक सेवक को जान से मारने की कोशिश की गई। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। – मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी पर भी वाहन चढ़ाने की हुई थी कोशिश

और पढ़े  देहरादून- प्रदेश के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही BJP, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या

 

पांच दिसंबर 2025 को भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी के तत्कालीन प्रभारी अनिल कुमार टीम के साथ तिकोनिया चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्काॅर्पियो वाहन को रोका तो उसका चालक शराब के नशे में मिला। इस दौरान चालक ने चौकी प्रभारी को कुचलने की कोशिश किया। उन्होंने किनारे की ओर दौड़कर जान बचाई। इसमें उनका हाथ फ्रैक्चर हुआ।

रात में बंद होती हैं दुकान तो यहां चहल-पहल क्यों

पुलिस ने शहर के अंदर दुकानों को रात में नौ बजे के बाद बंद करने का मौखिक फरमान दिया था। कई चौराहों पर इसका पालन भी हो रहा है लेकिन तिकोनिया चौराहे पर आधी रात तक धमाचौकड़ी चलती रहती है। यहां सड़क किनारे वाहन खड़ाकर लोग खुलेआम शराब पीते दिख जाते हैं। इसके बाद भी पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं करती है।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love