हरिद्वार- गंगा स्नान के दौरान गाजियाबाद के 2 दोस्त तेज बहाव में बहे, दोनों शव बरामद

Spread the love

 

रिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्र के दूधिया बंध में रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान करते समय दो युवक गंगा में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

 

करीब सवा घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों युवकों के शव गंगा से बरामद कर लिए गए। इसके बाद शवों को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक आपस में दोस्त थे और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) पुत्र राजनाथ त्रिपाठी निवासी राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद और सचिन त्यागी (39) पुत्र जगजीत सिंह त्यागी निवासी राजनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- कांग्रेस प्रभारी के आने से नरम पड़ेगी गुटबाजी की आंच,5 दिवसीय दौरा, आज पहुंचेंगी रुद्रपुर
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love