दर्दनाक हादसा:- धान से भरा ओवरलोड ट्रक बाइक सवारों के ऊपर पलटा,एक पत्रकार समेत 2 की मौत

Spread the love

दायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ओरछी चौराहे पर धान से भरा ओवरलोड ट्रक लोडर वाहन से टकराकर बाइक पर पलट गया। इससे बिसौली की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों की दबकर मौत हो गई। क्रेन से ट्रक और जेसीबी से बोरियां हटवाई गई। इसके बाद शव निकाले जा सके। मरने वाले दोनों युवक बरेली के निवासी थे, जिनमें एक युवा पत्रकार भी शामिल था।

बरेली के बिशारतगंज निवासी सत्येंद्र प्रताप सिंह और नवप्रभात सिंह बिसौली की ओर आ रहे थे। नवप्रभात एक पोर्टल के पत्रकार थे, जो अपनी फुफेरी बहन की शादी का कार्ड देकर बिसौली होते हुए बरेली की ओर लौट रहे थे। फैजगंज बेहटा कस्बा के ओरछी चौराहे पर लोडर वाहन को बचाने के प्रयास में धान की बोरियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर इनकी बाइक पर पलट गया।

 

क्रेन से हटवाया गया ट्रक 
दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गए। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल पहुंचा। क्रेन से ट्रक हटाकर बाइक सवारों को बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। जेब में मिले पहचान पत्र से युवकों की पहचान हो सकी। सड़क पर बोरियां पड़ी होने से जाम लग गया। जेसीबी से बोरियों को हटवाया गया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।


Spread the love
और पढ़े  ईरान संकट के बीच खाड़ी देशों में फंसे लोग भारत आने हुए शुरू, लखनऊ एयरपोर्ट से चार विमान भी हुए रवाना
  • Related Posts

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद- सपा-कांग्रेस में मुझे इस्तेमाल करने की चतुरता नहीं, BJP मेरा साथ दे

    Spread the love

    Spread the loveशंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि सपा, कांग्रेस या कोई भी राजनीतिक दल इतना चतुर नहीं है कि मुझे चुनाव में इस्तेमाल कर सके। हम किसी…


    Spread the love

    अयोध्या- जीडी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी का भव्य उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा आधुनिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण

    Spread the love

    Spread the love   जनपद में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कौशल विकास और आधुनिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के रूप में ‘जीडी गोयनका…


    Spread the love