ईरान संकट के बीच खाड़ी देशों में फंसे लोग भारत आने हुए शुरू, लखनऊ एयरपोर्ट से चार विमान भी हुए रवाना

Spread the love

स्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की घर वापसी का सिलसिला तेज हो गया है। शुक्रवार को दम्माम, शारजाह, मस्कट, रियाद और जेद्दा से 838 यात्री विशेष और नियमित उड़ानों के जरिये लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर अपनों को देखते ही यात्रियों के चेहरे खिल उठे। वहीं, खाड़ी देशों के लिए 4 उड़ानें रवाना भी हुईं, जिनसे 465 मुसाफिरों ने सफर किया।

 

पिछले कुछ दिनों से जहां 18-18 उड़ानें निरस्त हो रही थीं, वहीं शुक्रवार को यह सात पर आ गई। खाड़ी देशों से उड़ानों का आंशिक बहाल होना राहत की खबर है। शुक्रवार को दम्माम से आने वाली एक्सवाई-896 से 154 यात्री लखनऊ पहुंचे। ऐसे ही शारजाह से आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-1424 से 163, मस्कट से आने वाली डब्लूवाई-265 से 74, रियाद से आने वाली एक्सवाई-333 से 160, जेद्दा से आने वाली उड़ान एसयू-890 से 287 यात्री लखनऊ पहुंचे। 

यात्रियों की आपबीती
लखनऊ पहुंचे एक यात्री ने बताया कि वहां लोगों के बीच घबराहट है, हालांकि एयरपोर्ट पर कामकाज जारी है। हम पिछले दो दिनों से वापसी का इंतजार कर रहे थे, अब घर पहुंचकर राहत मिली है। यात्रियों ने सरकार की पहल की सराहना की।

फाइटर जेट विमानों को दे रहे सुरक्षा

खाड़ी देशों से लखनऊ आने वाले यात्री सोशल मीडिया पर अनुभव साझा भी कर रहे हैं। एक यात्री ने बताया कि दुबई से आ रही विशेष फ्लाइटों को वहां की एयरफोर्स सुरक्षा दे रही है। जहां खतरा बना हुआ है, उस वायुक्षेत्र में विमानों के आसपास वायुसेना के फाइटर जेट उड़ान भर रहे हैं।

और पढ़े  अयोध्या- श्रावण कुंज में धूमधाम से मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास जयंती

खाड़ी देशों को रवाना हुईं ये उड़ानें
गत दिवस लखनऊ से जेद्दा, मस्कट, दम्माम, दुबई, रियाद, शारजाह के लिए आठ उड़ानें रवाना हुई थीं। शुक्रवार को चार उड़ानों ने टेकऑफ किया। इसमें लखनऊ से दम्माम जाने वाली एक्सवाई-897 से 84 यात्री, मस्कट जाने वाली डब्लूवाई-266 से 78, रियाद जाने वाली एक्सवाई-334 से 130 और जेद्दा जाने वाली एसयू-891 से 173 यात्री रवाना हुए।

ये सात उड़ानें निरस्त हुईं
शुक्रवार को सात उड़ानें निरस्त भी रहीं। दुबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-193 व आईएक्स-197, अबुधाबी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-1415, शारजाह जाने वाली उड़ान 6ई-1424 निरस्त रहीं। वहीं, अबुधाबी से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-1416, दुबई से आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-194 और रियाद से आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स-190 रद्द रहीं।


Spread the love
  • Related Posts

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    चुनाव से पहले सपा का एलान: सरकार बनने पर महिलाओं के लिए शुरू होगी स्त्री सम्मान समृद्धि, सालाना मिलेंगे 40,000

    Spread the love

    Spread the love उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि…


    Spread the love