अयोध्या- जीडी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी का भव्य उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा आधुनिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण

 

नपद में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कौशल विकास और आधुनिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के रूप में ‘जीडी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी’ का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर गोंडा के विधायक प्रतीक भूषण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ कात्यायनी हॉस्पिटल के निदेशक सुदीप भूषण सिंह, जीडी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी के सीईओ मोहित मेहरा तथा हनुमानगढ़ी के महंत हेमंत दास की गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्थान की निदेशक डॉ. राजश्री सिंह और डॉ. निशी सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।कार्यक्रम के दौरान संस्थान के मैनेजर अमित सिंह और केंद्राध्यक्ष डॉ. अंकित स्वरूप ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और एकेडमी की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी।

युवाओं के लिए कौशल विकास पर जोर
अपने संबोधन में विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आज के समय में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण संस्थान युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगे।
वहीं, एकेडमी के सीईओ मोहित मेहरा ने बताया कि जीडी गोयनका ग्रुप पिछले लगभग 30 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। देशभर में इसके 100 से अधिक केंद्र और 500 से ज्यादा इंडस्ट्री पार्टनर्स हैं। उन्होंने कहा कि इस एकेडमी के माध्यम से युवाओं को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे अपने कौशल और बौद्धिक क्षमता को विकसित कर सकेंगे।

और पढ़े  अयोध्या- समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान समारोह में पांच शिक्षकों का हुआ सम्मान

इन कोर्सों में मिलेगा प्रशिक्षण
एकेडमी में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कई पेशेवर कोर्स संचालित किए जाएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से-
मेडिकल लैब टेक्नीशियन (B.Voc LT)ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट,रेडियोलॉजी टेक्नीशियन,कार्डियक केयर टेक्नीशियन,इमरजेंसी टेक्नीशियन,डायलिसिस टेक्नीशियन,उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…