दर्दनाक हादसा- मेट्रो स्टेशन के पिलर से टकराई कार,2 की मौत, एक गंभीर घायल

पुणे में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बंड गार्डन इलाके में स्थित मेट्रो स्टेशन के पिलर से कार के टकराने के कारण हुआ। कोरेगांव पार्क पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 4:30 बजे की है, जब तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर बंड गार्डन मेट्रो स्टेशन के पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संगीता जाधव ने बताया प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार में तीन लोग सवार थे। दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और हादसे की सटीक वजह जानने के लिए आगे जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि यह देखा जा रहा है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण क्यों खोया तेज रफ्तार, नींद या किसी तकनीकी खराबी के कारण। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़े  महाराष्ट्र: दिवंगत अजित पवार की शाह ने की तारीफ, उद्धव बोले- जीवित रहते कहते तो अच्छा होता
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: दिवंगत अजित पवार की शाह ने की तारीफ, उद्धव बोले- जीवित रहते कहते तो अच्छा होता

    शिवसेना (उद्ध बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत नेता अजित…

    महाराष्ट्र: नाबालिग से दरिंदगी के दोषी को उम्रकैद, पॉक्सो कोर्ट ने 65 साल के सिक्योरिटी गार्ड को सुनाई सजा

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने 65 वर्षीय एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर आरोप था कि उसने 10 साल की एक…