चंद्रपुर में बाघ ने किया हमला, 4 महिलाओं की मौत, तेंदू के पत्ते कर रही थी इकट्ठा

Spread the love

हाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक बाघ ने चार महिलाओं को मार डाला। यह महिलाएं शुक्रवार की सुबह  तेंदू के पत्ते इकट्ठा कर रही थी। तभी यह घटना हुई। यह जानकारी वन अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर सिंदेवाही तहसील के गुंजेवाही गांव के पास हुई।

 

चार की मौत हो गई
दरअसल, महिलाओं का एक समूह तेंदू के पत्ते इकट्ठा करने के लिए जंगल में गया था, जिनका उपयोग मुख्य रूप से बीड़ी (हाथ से बनी सिगरेट) के प्राकृतिक आवरण के रूप में किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि जब वह पत्ते इकट्ठा करने में व्यस्त थीं, तभी एक बाघ ने हमला किया। इसमें चार की मौत हो गई।

पंचनामा के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी
मृत महिलाओं की पहचान कावादाबाई मोहुरले (45), अनीताबाई मोहुरले (40), सुनीता मोहुरले (38) और संगीता चौधरी (50) के रूप में हुई है। ये सभी गुंजेवाही की निवासी थीं। हालांकि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि बाघ ने सभी महिलाओं को एक ही स्थान और समय पर मारा या अलग-अलग स्थानों पर मारा है। वहीं, सूचना मिलते ही वन अधिकारियों की एक टीम उस क्षेत्र में पहुंची। मुख्य वन संरक्षक (चंद्रपुर सर्कल) आरएम रामानुजन ने कहा, पंचनामा के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी।

Spread the love
और पढ़े  अमरावती NICU अग्निकांड: तीन नवजात बच्चों की मौत, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश, परिजनों को पांच लाख की मदद
  • Related Posts

    अमरावती NICU अग्निकांड: तीन नवजात बच्चों की मौत, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश, परिजनों को पांच लाख की मदद

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एनआईसीयू) में सोमवार तड़के आग लगने से तीन नवजातों की मौत हो गई। हादसे के…


    Spread the love

    रेट कार्ड वो भी रिश्वत का: लातूर में कुएं से गौशाला बनाने तक के लिए अधिकारी मांग रहे पैसे, सरपंच का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के लातूर जिले में एक ग्रामसभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सरपंच और अन्य लोगों को कथित तौर पर सरकारी योजनाओं का…


    Spread the love