आज परिंदा भी पर नहीं मार सकता- अभेद सुरक्षा घेरे में दिल्ली, चप्पे-चप्पे पर जवान, एंटी एयरक्राफ्ट गन तैनात

णतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। समारोह स्थल से लेकर तमाम महत्वपूर्ण जगहों, दिल्ली की सारी सीमाओं पर पुलिस और अर्धसैनिक बल के 15 हजार जवान मुस्तैद हैं। जमीन से लेकर आसमान तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की नजर है।

परेड मार्ग पर छह स्तरीय सुरक्षा घेरा
कर्तव्य पथ पर जगह-जगह एंटी ड्रोन और एंटी एयरक्राफ्ट गन तैनात हैं। परेड मार्ग पर छह स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। दिल्ली पुलिस, अतिरिक्त रिजर्व पुलिस कंपनियां, क्विक रिस्पांस टीम, स्वात कमांडो, बम निरोधक दस्ता और आखिर में यातायात पुलिस के जवान तैनात हैं। सीमा हो दिल्ली के अंदरूनी हिस्से, समारोह स्थल कड़ी सुरक्षा घेरे में है। समारोह स्थल के पास तीनों सेनाएं, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के कमांडो और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के विशेष कर्मचारी तैनात रहेंगे। जवान वीवीआईपी अतिथियों की सुरक्षा के साथ उनके आसपास की गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे। सुरक्षा में तैनात सभी जवान सीधा कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे।

 

शार्प शूटर के निशाने पर होंगे संदिग्ध
सुरक्षा के इंतजाम देख रहे वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए रविवार रात से ही नई दिल्ली से लेकर परेड रूट तक की ऊंची इमारतों पर शार्प शूटरों को तैनात कर दिया गया है। पूरे रूट पर करीब सौ ऐसी इमारतें हैं, जहां शूटर तैनात हैं। इसके अलावा आसमान में उड़ने वाली किसी भी चीज पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। पूरे रूट पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं, जिसके सामने से गुजरने वाले किसी भी संदिग्ध की जानकारी कमांड सेंटर को जाएगी।

और पढ़े  पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर
  • Related Posts

    आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के…

    PM मोदी के नाम कितने कीर्तिमान, उपलब्धियां क्या, नेहरू-इंदिरा के कौन से रिकॉर्ड अभी दूर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। केंद्र की सत्ता में रहते हुए यह उनका 13वां जन्मदिन है। गुरुवार सुबह से ही उन्हें देश-विदेश से बधाई मिलने…