Bank Closed: आज बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल,देखें क्या आपके शहर के बैंक बंद हैं या खुले हैं

ज के इस दौर में आप घर बैठे अपने लिए खरीदारी भी कर सकते हैं और अपना मनपसंद खाना भी घर बैठे ही ऑर्डर कर सकते हैं। बस अपने मोबाइल और इंटरनेट की मदद से ये संभव है। कई ऐसे काम हैं जो अब ऑनलाइन हो जाते हैं। इन्हीं में से एक काम हैं बैंकिंग से जुड़ा हुआ।

वैसे तो अब भी बैंकिंग से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं, लेकिन कुछ काम अब भी ऐसे हैं जिनके लिए हमें कई बार बैंक ही जाना पड़ता है। ऐसे में अगर आप आज यानी 27 जनवरी 2026 को किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको पहले ये चेक कर लेना चाहिए कि कहीं आपके बैंक की ब्रांच बंद तो नहीं है। चलिए जानते हैं आज बैंक बंद हैं या खुले हैं।

 

क्या आज बैंक बंद हैं या खुले हैं?

  • आज 27 जनवरी को देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे
  • आरबीआई ने बैंकों की किसी तरह की छुट्टी घोषित नहीं की है
  • बैंक यूनियनों ने आज के दिन राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है जिसकी वजह से देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे

 

कौन-कौन से बैंक रह सकते हैं बंद?

  • देशभर के सभी प्रमुख सरकारी बैंक शामिल हैं
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक
  • बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया
  • केनरा बैंक और इंडियन बैंक समेत कई अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक इसमें शामिल हैं

 

क्यों हो रही है हड़ताल?

  • सप्ताह में 5 दिन काम और 2 दिन की छुट्टी रहे
  • इस मांग को लेकर बैंक यूनियनों ने हड़ताल की है
  • मौजूदा समय में बैंकों को सप्ताह में 6 दिन काम करना पड़ता है और रविवार की छुट्टी मिलती है। हालांकि, दूसरे और चौथे शनिवार को भी छुट्टी रहती है
और पढ़े  दिल्ली- मंडावली इलाके में युवक की हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

 

क्या ऑनलाइन सेवाएं भी रहेंगी ठप्प?

  • ऑनलाइन सेवाएं पहले की तरह ही चलती रहेगी
  • यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए आप आसानी से ऑनलाइन लेन-देन कर सकेंगे
  • एटीएम भी रोजाना की तरह चालू रहेंगे
  • Related Posts

    आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के…

    PM मोदी के नाम कितने कीर्तिमान, उपलब्धियां क्या, नेहरू-इंदिरा के कौन से रिकॉर्ड अभी दूर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। केंद्र की सत्ता में रहते हुए यह उनका 13वां जन्मदिन है। गुरुवार सुबह से ही उन्हें देश-विदेश से बधाई मिलने…