चोरी हुए ई रिक्शा व मोटर साईकिल सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी हुए ई रिक्शा व मोटर साईकिल सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

अयोध्या-
कोतवाली अयोध्या पुलिस ने चोरी गए ई रिक्शा व मोटर साइकिल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बता दे कि 30 मार्च को प्रवीण सिंह पुत्र शिव प्रसाद सिंह नि. जीवधारपुर कुवर हरैय्या बस्ती व 5 अप्रैल को ललिता पाण्डेय पत्नी अनिल पाण्डेय नि.स्वर्गद्वार तुलसी नगर कोतवाली अयोध्या ने मोटरसाइकिल चोरी व ई रिक्शा चोरी के सम्बन्ध मे केस दर्ज कराया था। उक्त घटना के अनावरण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मोटर साईकिल संख्या यूपी 51 बी.के. 6309 को राजघाट पार्क से अभियुक्तगण गौरव सिंह जनपद बस्ती व रोहित गुप्ता जनपद गोण्डा अभिषेक मौर्या जनपद गोण्डा के पास से बरामद किया गया। साथ ही अभियुक्तगणों की निशा देही पर राजघाट सरयू पंप हाऊस के बगल से ई रिक्शा न. यूपी 42 डी.टी.4658 को बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 जगन्नाथमणि त्रिपाठी,मनोज कुमार, सुर्य प्रकाश चतुर्वेदी, कुलदीप कुमार,नितेश कुमार ,ब्रम्ह प्रकाश शामिल रहे।

और पढ़े  PM मोदी का काशी दौरा: समर्थकों को देख पीएम ने रुकवाई कार, हाथ हिलाकर किया अभिवादन, लोगों ने लगाए जयकारे
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…