दिल दहला देगी ये तस्वीरें: कार ने महिला और पुरुष को उड़ाया, चार फुट उछलकर नीचे गिरे, पुलिस बोली- जानकारी नहीं

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित विष्णु कॉलोनी में कार ने शुक्रवार रात गली में टहल रही एक महिला और एक व्यक्ति को तेज पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़े।

Car hits a man and a woman in Ballabhgarh

घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

 

जमीन से चार फुट ऊपर उछलकर गिरे दोनों
शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे विष्णु कॉलोनी की गली में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। तभी तेज रफ्तार से एक सफेद रंग की कार आई और महिला और एक व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों जमीन से चार फीट ऊपर उछलने के बाद सड़क पर दूर जाकर गिरे। 

Car hits a man and a woman in Ballabhgarh
दोनों को कराया गया अस्पताल में भर्ती
महिला का नाम रुचि और युवक का नाम विजय बताया जा रहा है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद कार चालक तेज गति से वाहन को मौके से लेकर भाग गया।
Car hits a man and a woman in Ballabhgarh
पुलिस को नहीं इसकी जानकारी
पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अभी उनको इस घटना की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने के बाद कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े  Nana Patekar Death- पंचतत्व में विलीन नाना, पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…