अयोध्या:- पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर आत्मदाह करने शराब के ठेके में घुसा युवक..

Spread the love

 

 

योध्या जिले के थाना गोसाईगंज के महबूबगंज बाजार में शराब का ठेका हटाने के लिए पीड़ित महिला और पुरुष ने एक प्रार्थना पत्र डीएम चंद्र विजय सिंह को एक सप्ताह पहले दिया था। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और ठेका की यथास्थिति बरकरार रही।

मंगलवार को जब इस मकान में नए ठेकेदार ने शराब का ठेका खोल दिया तो पीड़ित विनय वर्मा पेट्रोल की एक बोतल लेकर शराब के ठेका के अंदर घुस गए और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। आत्मदाह करने की धमकी दी।

सूचना पर पहुंची गोसाईगंज थाने की पुलिस विनय को बाहर निकालने में नाकाम रही। उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। एसडीएम सदर विकासधर दुबे और सीओ सदर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद विनय को बाहर निकाला गया। पुलिस विनय को अपने साथ लेकर चली गई। एसडीएम सदर ने एक महीने के भीतर शराब के ठेके को कहीं और स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया है।


Spread the love
और पढ़े  सरकार का सख्त एक्शन, देवरिया के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी निलंबित, एक आम आदमी से हुई थी बहस
  • Related Posts

    आगरा- इन 68 घरों पर चलेगा बुलडोजर, भवन मालिकों को जारी होंगे नोटिस, मानसून से पहले किए जाएंगे ध्वस्त

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के किनारी बाजार में बृहस्पतिवार रात जर्जर भवन के भरभराकर गिरने की घटना ने नगर निगम प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मानसून से पहले खतरे को…


    Spread the love

    मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात- टहलते निकले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप

    Spread the love

    Spread the love     मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा सदभावना नगर में सुबह टहलने निकले पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर…


    Spread the love