अयोध्या:- पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर आत्मदाह करने शराब के ठेके में घुसा युवक..

 

 

अयोध्या जिले के थाना गोसाईगंज के महबूबगंज बाजार में शराब का ठेका हटाने के लिए पीड़ित महिला और पुरुष ने एक प्रार्थना पत्र डीएम चंद्र विजय सिंह को एक सप्ताह पहले दिया था। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और ठेका की यथास्थिति बरकरार रही।

मंगलवार को जब इस मकान में नए ठेकेदार ने शराब का ठेका खोल दिया तो पीड़ित विनय वर्मा पेट्रोल की एक बोतल लेकर शराब के ठेका के अंदर घुस गए और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। आत्मदाह करने की धमकी दी।

सूचना पर पहुंची गोसाईगंज थाने की पुलिस विनय को बाहर निकालने में नाकाम रही। उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। एसडीएम सदर विकासधर दुबे और सीओ सदर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद विनय को बाहर निकाला गया। पुलिस विनय को अपने साथ लेकर चली गई। एसडीएम सदर ने एक महीने के भीतर शराब के ठेके को कहीं और स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया है।

और पढ़े  अयोध्या- 1.35 करोड़ से बने संस्कृत महाविद्यालय के भवन का रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण
  • Related Posts

    अयोध्या- बड़ी देवकाली माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय माता दी के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी अयोध्या

      रामनगरी अयोध्या में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को…

    UP फतह के लिए भाजपा का गुजरात फॉर्मूला: नौ रिपीट रणनीति, 100 से अधिक विधायकों का पत्ता होगा साफ

    उत्तरप्रदेश में एंटी इंकम्बेंसी को मात देकर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने टिकट वितरण के मामले में सफल गुजरात फार्मूला अपनाने के संकेत दिए हैं। पार्टी ने…