हल्द्वानी- गांधी नगर क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति, विभागीय स्तर पर पुरानी लाइनों को बदलने का काम जारी

Spread the love

 

ल्द्वानी शहर के गांधी नगर क्षेत्र में कई घरों में दूषित पानी की आपूर्ति होने की शिकायत बनी हुई है। बृहस्पतिवार को भी जल संस्थान के अधिकारियों ने क्षेत्र में पहुंचकर पेयजल आपूर्ति की जांच की। पांच से छह घरों में दूषित पानी आने की पुष्टि हुई है।

हल्द्वानी शहर में पेयजल की आपूर्ति का स्रोत गौला नदी का पानी है। कुछ समय से गौला का पानी मटमैला हो गया है। इसके चलते शीशमहल फिल्टर प्लांट में पानी के साथ सिल्ट आ रही है। ऐसे में जल संस्थान के अधिकारी शहर की दो लाख से अधिक की आबादी को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए फिटकरी की 18 से 20 सिल्लियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

जल संस्थान के ईई आरएस लौशाली ने बताया कि गांधीनगर क्षेत्र में मटमैला पानी आने की शिकायत मिलने के बाद विभागीय स्तर पर वहां वर्षों पुरानी पेयजल लाइनों को बदलने का काम किया जा रहा है। यह लाइनें गल चुकी हैं जिससे घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। जल्द ही पुरानी लाइनों को बदल दिया जाएगा उसके बाद गांधी नगर में भी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी। इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत की खबर आने के बाद से लोग गंदे पानी को लेकर सचेत हैं।


Spread the love
और पढ़े  CM धामी पश्चिमी बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार, 6 अप्रैल को बंगांव में होगा रोड शो
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love