हल्द्वानी- गांधी नगर क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति, विभागीय स्तर पर पुरानी लाइनों को बदलने का काम जारी

 

हल्द्वानी शहर के गांधी नगर क्षेत्र में कई घरों में दूषित पानी की आपूर्ति होने की शिकायत बनी हुई है। बृहस्पतिवार को भी जल संस्थान के अधिकारियों ने क्षेत्र में पहुंचकर पेयजल आपूर्ति की जांच की। पांच से छह घरों में दूषित पानी आने की पुष्टि हुई है।

हल्द्वानी शहर में पेयजल की आपूर्ति का स्रोत गौला नदी का पानी है। कुछ समय से गौला का पानी मटमैला हो गया है। इसके चलते शीशमहल फिल्टर प्लांट में पानी के साथ सिल्ट आ रही है। ऐसे में जल संस्थान के अधिकारी शहर की दो लाख से अधिक की आबादी को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए फिटकरी की 18 से 20 सिल्लियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

जल संस्थान के ईई आरएस लौशाली ने बताया कि गांधीनगर क्षेत्र में मटमैला पानी आने की शिकायत मिलने के बाद विभागीय स्तर पर वहां वर्षों पुरानी पेयजल लाइनों को बदलने का काम किया जा रहा है। यह लाइनें गल चुकी हैं जिससे घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। जल्द ही पुरानी लाइनों को बदल दिया जाएगा उसके बाद गांधी नगर में भी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी। इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत की खबर आने के बाद से लोग गंदे पानी को लेकर सचेत हैं।

और पढ़े  कैंची धाम के लिए रूट डायवर्जन: शटल से मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु, 4 अक्तूबर तक लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…