CM धामी पश्चिमी बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार, 6 अप्रैल को बंगांव में होगा रोड शो

मुख्यमंत्री धामी की पश्चिम बंगाल के चुनाव में प्रचार के लिए मांग बढ़ रही है। पहली बार छह अप्रैल को मुख्यमंत्री पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने के बाद बंगांव में रोड शो कर चुनावी सभा में संबोधित करेंगे।

पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन जुटाने के लिए मुख्यमंत्री धामी के तरकश में समान नागरिक संहिता, नकलरोधी कानून, सख्त धर्मांतरण रोकथाम कानून समेत कई ऐतिहासिक फैसले हैं। ममता सरकार पर सियासी प्रहार करने के साथ ही सीएम उत्तराखंड के विकास योजनाओं व फैसलों को भी जनता के समक्ष रख कर वोट की अपील करेंगे।

छह अप्रैल को सीएम बगड़ा विधानसभा से सोमा ठाकुर, बंगांव उत्तर से अशोक कृतानिया, बंगांव दक्षिण से स्वप्न मंजूमदार व गैघाटा विधानसभा से प्रत्याशी शुभराता ठाकुर के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद बंगांव रेलवे स्टेशन से चुनावी सभा स्थल तक रोड शो करेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: एक सप्ताह में कैदियों के भोजन के बजट का ब्योरा देने के निर्देश, सूचना आयोग ने दिया आदेश
  • Related Posts

    नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक

    ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया…

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…