लड़की की हो रही तारीफ: मेट्रो में सोते-सोते गिर रहा था लड़का,वहीं पास खड़ी लड़की ने किया ऐसा कि खूब हो रही है लड़की की तारीफ

Spread the love

 

दिल्ली मेट्रो लोगों को उनके गंतव्य स्थान पर मनोरंजन के साथ पहुंचाती है। जब से सोशल मीडिया का चलन बढ़ा है, तब से दिल्ली मेट्रो से ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसे देख लोगों को हैरानी हुई है फिर चाहे वो कोई डांस वीडियो हो या कपल मोमेंट वीडियो हो। अब हाल ही में, इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेट्रो के एक कोच में ऐसा कुछ हुआ जिसने सोशल मीडिया पर सबको भावुक कर दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको उसी वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की शुरुआत होती है एक आम-से लड़के से, जो मेट्रो की सीट पर बैठा सफर कर रहा है। शायद दिनभर की थकान थी या नींद का जोर से उसका सिर बार-बार आगे की ओर झुक रहा था, जैसे अगले ही पल वो गिरेगा। कोच में बाकी लोग अपनी-अपनी दुनिया में खोए थे, लेकिन पास खड़ी एक लड़की ने इस लड़के के झुकते सिर को नजरअंदाज नहीं किया।

लड़की ने दिखाई इंसानियत की मिसाल, खुद मदद के लिए बढ़ी आगे
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि लड़की ने धीरे से हाथ बढ़ाया और उसके सिर को थाम लिया। न सिर्फ लड़के का सिर थामा, बल्कि एक अपनेपन की भावना के साथ उसके सिर को सहलाने लगी। युवक ने जैसे ही आंखें खोलीं, वह पूरी तरह से हैरान रह गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद कर रहे हैं और लड़की की खूब सराहना भी कर रहे हैं।

वीडियो को खूब किया जा रहा है पसंद
ये खूबसूरत सा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @veejuparmar नाम के यूजर ने शेयर किया है। अब यह सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे खूब शेयर भी किया जा रहा है। अब तक इस क्लिप को 23 लाख से ज्यादा व्यूज और 18 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

और पढ़े  PM Modi- आजादी के पर्व पर PM ने बलिदानी सपूतों को नमन किया, संदेश में देशवासियों से क्या बोले

यूजर्स ने भी दी जमकर प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मोमेंट है भाई, मोमेंट है।” दूसरे यूजर ने लिखा,  “इतना ख्याल रखने वाली कहां मिलती हैं?” एक और यूजर ने लिखा, “लगता है स्क्रिप्टेड है, पहले से जानते होंगे एक-दूसरे को।” वहीं, कुछ और यूजर्स ने लिखा, “भाई की तो किस्मत सच में चमक गई। काश ऐसा मोमेंट मेरी जिंदगी में भी आए…”


Spread the love
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट- आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को अंतरिम राहत, SC ने हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है।…


    Spread the love

    आज से लद्दाख और जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में ऑनलाइन स्व-गणना शुरू, पूछे जाएंगे ये 40 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveजनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इसकी शुरुआत लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उन इलाकों से होगी, जहां सर्दियों…


    Spread the love