स्वतंत्रता दिवस- शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति की भावना से सराबोर हुए लोग

 

शाहजहांपुर में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। देश की शान तिरंगे को फहराया गया। पूरा जिला देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली गई। कई जगह पर तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।

सुबह वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शहीद संग्रहालय में ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इसके बाद टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी व काकोरी कांड के अमर नायकों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डीएम धमेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट और एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन में झंडा फहराया है।

इससे पहले स्काउट-गाइड ने प्रभात फेरी निकाली गई। बीएसए कार्यालय से शहीद उद्यान तक छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। लोदीपुर, सदर बाजार, खिरनीबाग समेत कई जगह पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर धूम मचाई।
और पढ़े  नकली सिक्के: 6 मशीनें, कार और 39 बिना मुहर की डाई बरामद, इन खास जगहों पर खपाते थे पैसे
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    अयोध्या- प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण करते समाजसेवी सुरेश यादव

             तिहुरा मांझा स्थित केसरी नंदन विद्यालय में प्रतिभा सम्मान एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के 10 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।…