अयोध्या: नाव पलटने से नदी में डूबे दो दोस्त, किशोर की मौत व दूसरे की तलाश जारी

बाबा बाजार थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में दो की कल्याणी नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 18 वर्षीय सुमित कुमार यादव और 14 वर्षीय घनश्याम यादव शामिल हैं। घनश्याम का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि सुमित की तलाश जारी है।

घटना उस समय हुई जब दोनों दोस्त पड़ोसी गांव अनार पट्टी में क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे थे। नदी किनारे स्थित मैदान से वापसी के दौरान वे एक खड़ी नाव पर बैठे। इसी दौरान द्वारिकापुर मल्लाहन पुरवा गांव के समीप नाव पलट गई और दोनों नदी में डूब गए।

सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने एनडीआरएफ टीम और गोताखोरों को तलाश कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। विधायक ने पीड़ित परिवारों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस दौरान ग्राम प्रधान हिमांशु निषाद, तेज तिवारी, किशोरी लाल भारती व निर्मल शर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मौके पर रुदौली सीओ आशीष निगम, मवई थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल और बाबा बाजार थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार आजाद सहित पुलिस बल मौजूद है। एनडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से दूसरे शव की तलाश में जुटी है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

और पढ़े  लखनऊ ट्रिपल मर्डर: अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, देर रात घर पर चला बुलडोजर, पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी
  • Related Posts

    UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से अधिकांश के नतीजे आ गए हैं। भाजपा के हिस्से अधिक सीटें आई हैं। सपा ने कई सीटों पर भाजपा को टक्कर…

    आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा, स्नातक सीट पर भाजपा का दबदबा, जानिए हार-जीत के पांच बड़े कारण

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीटों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में ऐन वक्त की तैयारी पर वर्षों का जमीनी संघर्ष भारी…