बहू सो रही थी गहरी नींद में..आधी रात को कमरे में घुस आया ससुर, किया शर्मनाक काम

 

त्तरप्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शादी के एक साल बाद ही नव विवाहिता ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि रात को कमरे में सोते समय ससुर घुस आया। विवाहिता के साथ आरोपी ने छेड़खानी करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर जलाकर मार देने की धमकी दी। पीड़िता ने पति से शिकायत की, तो उसने भी दर्द को नहीं समझा। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची।

पुलिस थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2024 में आवास विकास कॉलोनी निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सास-ससुर, ननद और अन्य ससुरालीजन दहेज में 5 लाख रुपयों की मांग कर उत्पीड़न करने लगे। पति से शिकायत की तो उसने भी उनका पक्ष लिया। विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। वो ये सब चुपचाप सहती रही।

 

पीड़िता ने बताया कि मांग पूरी न होने पर 23 जून 2024 को सभी ने मिलकर मारपीट कर दी। ससुराल वालों की इस हरकत ने उसके होश उड़ा दिए। उसका दर्द समझने वाला वहां कोई नहीं था। हद तो तब हो गई, जब वो रात को वह कमरे में अकेली सो रही थी, ती मौका देखकर ससुर कमरे में घुसा आया। ससुर को अचानक कमरे में देख वो हड़बड़ा गई। ससुर ने उसे धमकी देते हुए चुप रहने के लिए कहा। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

पीड़िता ने बताया कि ससुर द्वारा की जा रही हरकत का उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जलाकर मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने शोर मचा दिया, तो ससुर वहां से चला गया। इसके बाद भी ससुराल वालों ने उसकी सुनवाई नहीं की। उसके साथ ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि विवाहिता द्वारा दी गई शिकायत और आरोपों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। ससुराल वालों से भी पूछताछ की जाएगी।

और पढ़े  योगी कैबिनेट: चुनावों से पहले हर वर्ग को खुश करने की कोशिश, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन, अग्निवीरों को आरक्षण
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…