FASTAG- आज से शुरू हुआ 3000 रुपये वाला सालाना पास, जानें कैसे खरीद सकेंगे..

 

ज का दिन देशवासियों के लिए बेहद खास है क्योंकि आज 15 अगस्त है और आज ही के दिन भारत देश आजाद हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण किया और देश के नाम संदेश भी दिया। यही नहीं आज का दिन देशवासियों के लिए इसलिए भी खास होने जा रहा है क्योंकि आज से फास्टैग के वार्षिक पास की शुरुआत हो गई है।

छवि
ये पास आज यानी 15 अगस्त 2025 से शुरू कर दिया गया है जिसे लेकर आप एक साल 200 टोल पार कर सकते हैं। आपको इस प्लान को अपने फास्टैग में ही एक्टिव करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस वार्षिक फास्टैग पास को लेना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि आप इसे कैसे खरीद सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस सालाना फास्टैग पास को कैसे खरीद सकते हैं।

वार्षिक पास लेने का ये है तरीका:-

पहला स्टेप 

  • अगर आप भी ये 3 हजार रुपये वाला सालाना पास लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं
  • इसके लिए आपको Rajmarg Yatra App या फिर NHAI/MoRTH की वेबसाइट पर जाना होता है
  • फिर आपको यहां पर अपनी गाड़ी का नंबर भरना है या फिर आप फास्टैग आईडी भरकर भी लॉगिन कर सकते हैं

दूसरा स्टेप

  • अब आपको पेमेंट करनी होती है और इस वार्षिक पास की पेमेंट सालाना 3 हजार रुपये है
  • आप ये पेमेंट ऑनलाइन कर सकते हैं जिसमें आप यूपीआई, डेबिट कार्ड आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • फिर जैसे ही आपकी पेमेंट सफलतापूर्वक हो जाती है तो आपके मौजूदा फास्टैग में ही इस सालाना पास लिंक हो जाता है
और पढ़े  कैबिनेट के अहम फैसले: रेलवे के सात हाई-डेंसिटी कॉरिडोर होंगे फोर-ट्रैक, कई रूटों पर बढ़ेगी क्षमता

तीसरा स्टेप

  • अब आपका ये सालाना फास्टैग पास आपके मौजूदा फास्टैग अकाउंट से लिंक हो गया है, तो आप इसके इस्तेमाल कर सकते हैं
  • आपको इसका एक एसएमएस भी आएगा, जहां पर आपको जानकारी दी जाती है कि आपका 3 हजार रुपये वाला वार्षिक पास एक्टिव हो गया है

इस बात को जान लें:-

  • अगर आप ये 3 हजार रुपये वाला सालाना फास्टैग पास खरीदना चाहते हैं, तो जान लें कि आपको इसके लिए अलग से नया फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं होती है आप अपने पुराने फास्टैग अकाउंट में ही इस नए पास को लिंक करवा सकते हैं। पास वाहन और उससे जुड़े FASTag के वेरिफिकेशन के बाद ही एक्टिव होगा।

 

कहां आएगा ये पास काम?
  • इस नए वार्षिक फास्टैग का इस्तेमाल आप स्टेट हाईवे या फिर म्युनिसिपल टोल रोड पर नहीं कर पाएंगे। यहां पर आपको पहले की तरह अलग से ही टोल देना होगा
  • NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे के टोल पर आप इस 3 हजार रुपये वाले वार्षिक पास का इस्तेमाल कर पाएंगे
  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट: सुरक्षा में चूक, इमिग्रेशन जांच के बिना म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी यात्री, एअर इंडिया को नोटिस

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। तीन विदेशी यात्री इमिग्रेशन जांच पूरी किए बिना ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट तक पहुंच गए। इसके बाद…

    जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा: एक दो नहीं अब तक हो चुके 3 मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां!

    दक्षिण दिल्ली के आया नगर में सोमवार सुबह दिनदहाड़े जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हंसा चौक के पास स्थित ‘द परफेक्ट जिम’ से बाहर…