खबर अपडेट: अहमदाबाद में विमान हादसा- अब तक 100 से अधिक लोगों के शव हुए बरामद,अहमदाबाद पुलिस आयुक्त बोले- नहीं लगता कोई बचा होगा

हादसे के बाद सेना की टीम राहत-बचाव में जुटी- भारतीय सेना
अहमदाबाद के पास एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चल रहे मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रयासों में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए लगभग 130 कर्मियों वाली भारतीय सेना की टीमें तैनात की गई हैं। भारतीय सेना की प्रतिक्रिया में मलबा हटाने के लिए जेसीबी के साथ इंजीनियरिंग टीमें, डॉक्टरों और पैरामेडिक्स वाली मेडिकल टीमें, त्वरित कार्रवाई दल (QAT), अग्निशामक यंत्रों और पानी के बाउजर के साथ अग्निशमन संपत्तियां और साइट प्रबंधन के लिए प्रोवोस्ट स्टाफ शामिल हैं। सैन्य अस्पताल को भी अलर्ट पर रखा गया है।

 

 

किसी के बचने की संभावना नहीं- अहमदाबाद कमिश्नर
एपी ने अहमदाबाद आयुक्त जीएस मलिक के हवाले से बताया, ‘ऐसा प्रतीत होता है कि विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है।’ उन्होंने कहा कि चूंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जहां कार्यालय भी थे, इसलिए ‘कुछ स्थानीय लोग भी मारे गए होंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हताहतों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है।’ बता दें कि, एअर इंडिया का ये विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 240 से अधिक लोग सवार थे।

और पढ़े  आज सोमवार के दिन क्या बैंकों की छुट्टी है?: जानें 26 अक्तूबर को आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद हैं
  • Related Posts

    करवा चौथ 2026: खत्म हुआ इंतजार! करवा चौथ पर कहीं दिखा चांद, जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चांद ?

    आज, गुरुवार, 29 अक्तूबर को करवा चौथ है। हिंदू धर्म में पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-सुविधा के लिए करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। हर…

    2026 करवा चौथ- करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद? जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त…

    आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रख रही हैं।…