अहमदाबाद विमान हादसा- हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन, बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे पूर्व मुख्यमंत्री,हवाई हादसे में गई जान

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रहा बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार को क्रैश हो गया। यह विमान टेकऑफ के महज पांच मिनट बाद ही एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर स्थित मेघाणीनगर में एक रिहायशी इलाके में इमारत से टकरा गया। इस घटना के बाद दुनियाभर के नेताओं ने घटना पर शोक जताया और हताहतों के परिजनों को लेकर संवेदना व्यक्त की। इस बीच खबर आ रही हैं कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी इस एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार थे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हादसे में रुपाणी के बचने की संभावना काफी कम है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक जानकारी अभी नहीं आई है।

 

हादसे की खबर मिलने के बाद से रूपाणी के घर पर मातम पसरा हुआ था। अब उनके निधन की खबर मिलने के बाद उनके रोते-बिलखते परिजनों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इससे पहले रूपाणी की एक ओर तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें वह विमान में बैठे हुए नजर आ रहे थे।

 

सी आर पाटिल ने कहा, हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी इसी उड़ान में अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। वह भी इस हादसे के शिकार हुए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उन्होंने आगे कहा, यह हादसा इतना बड़ा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं गुजरात पहुंच रहे हैं। वह जो भी कर सकते हैं, यहां आकर वह करेंगे।

 

रूपाणी 68 साल के थे। वह 2016 से 2020 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री बनने से पहले रुपाणी जुलाई, 2006 से 2012 के बीच राज्यसभा सदस्य रहे। साल 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी की जगह आनंदीबेन पटेल ने ली थी। इसके लगभग दो साल बाद अगस्त, 2016 में विजय रुपाणी मुख्यमंत्री बने थे। पहले कार्यकाल में रुपाणी अगस्त, 2016 से दिसंबर, 2017 तक सीएम पद पर रहे। इसके बाद उन्होंने दिसंबर, 2017 से सितंबर, 2021 के बीच मुख्यमंत्री पद संभाला। वह पांच साल 37 दिन तक मुख्यमंत्री रहे।

और पढ़े  मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान एफ-16 लड़ाकू विमान क्रैश: पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट
  • Related Posts

    5 मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 नौकरियां खत्म: अमेरिकी कंपनी ने पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम हटाई, वजह क्या?

    अमेरिकी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी ब्लू वाइन ने महज पांच मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 लोगों की अपनी पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम को ही निकाल बाहर किया है।…

    रियाद को 48 एफ-35 देगा अमेरिका?: हूती-सऊदी तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम

    अमेरिका का डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन सऊदी अरब को एफ-35 लड़ाकू विमान बेचने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए ट्रंप प्रशासन ने सांसदों से कहा कि वे सऊदी अरब को…