हेलीकॉप्टर ने अचानक की लैंडिंग,बच्चों ने भागकर बचाई जान,पुलिस अधिकारी बयान देने से बचते रहे 

भीमताल नगर क्षेत्र में बुधवार की दोपहर 12 बजे अचानक एक हेलीकॉप्टर ने मिनी स्टेडियम में आपात लैंडिंग कर दी। जबकि हेलीकॉप्टर के लिए भीमताल विकास भवन के मैदान मे पुलिस और प्रशासन की ओर से लैंडिंग चयनित की गई थी। लेकिन हेलीकॉप्टर ने विकास भवन के खेल मैदान में उतरने के बजाए आपतकालीन लैंडिंग मिनी स्टेडियम में की। हेलीकॉप्टर को मिनी स्टेडियम में उतरता देख मैदान में खेल रहे बच्चों ने भागकर जान बचाई।

हेलीकॉप्टर में सवार चार वीआईपी प्रदेश के एक सांसद के करीबी बताए जा रहे हैं जो कैंची मंदिर के दर्शन के लिए आए थे। पुलिस प्रशासन ने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश के बाद विकास भवन में उनके हेलीकॉप्टर को उतारने की तैयारी की थी। हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि उड़ान के समय उन्हें न कोई धुंए और न ही कोई साइन का सिग्नल दिखा जिससे उस जगह लैंडिंग की जा सके। बाद में हेलीकॉप्टर की मिनी स्टेडियम में सुरक्षित आपात लैंडिंग की गई। हेलीकॉप्टर के मिनी स्टेडियम में उतरने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस के हाथ पैर फुल गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद पुलिस अधिकारी बयान देने से बचते नजर आए।

और पढ़े  हादसा: नैनीताल जा रहे दंपति की कार और डंपर की भिड़ंत...पति की मौत, पत्नी घायल, बास्केटबॉल खिलाड़ी था मृतक
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…