कुदरत का कहर:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से नदियों का दिखा रौद्र रूप..

कुदरत का कहर:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से नदियों का दिखा रौद्र रूप..

राज्य के पहाड़ी इलाकों में बारिश खूब कहर बरपा रही है। पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा खतरे के निशान पर बह रही है। वहीं, बारिश के बाद सड़कों पर मलबा फैल गया है। वहीं, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत कई इलाकों में घर बह गए हैं। कई जगह पुल भी टूटे हैं।

उधर, मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि, अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में भारी बारिश के आसार हैं। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टानों के टूटने से सड़कें बंद हो सकती हैं। <strong> कुदरत का कहर:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से नदियों का दिखा रौद्र रूप..</strong>
हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। यहां गंगा का 294 मीटर डेंजर लेवल है, जबकि गंगा 294. 95 मीटर पर बह रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी तरह खतरा बना हुआ है। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पार्किंग स्थल भी पूरी तरह जलमग्न हो गया। मौके पर जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवान तैनात हैं।
आपदा प्रबंधन अधिकारी ने अवगत कराया है कि गंगा का जल स्तर बढ़ने और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद रखे गए हैं।

और पढ़े  रेखा आर्या प्रकरण: छह से अधिक ठिकानों पर दबिश के बाद भी नहीं मिला गिरधारी, कुछ करीबियों से की पूछताछ

ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी ऊफान पर आ गई। ढलवाला में नदी किनारे खड़े किया एक ट्रक नदी में बहा है। वहीं, गौहरी माफी में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने से आबादी वाले क्षेत्रों में पानी घुस गया।

  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…