लखनऊ / अयोध्या- रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की हालत नाजुक, पीजीआई ने जारी किया उनका हेल्थ बुलेटिन

रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास (87) को ब्रेन स्ट्रेाक के बाद लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

रविवार की देर रात मुख्य पुजारी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दर्शननगर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। उन्हें प्राइवेट अस्पताल हर्षण संस्थान ले जाया गया, हालत में सुधार न होने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया।

 

पीजीआई की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक उनकी हालत बहुत गंभीर है। मौजूदा समय में उन्हें न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में भर्ती किया गया है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से ग्रस्त हैं। उनकी हालत गंभीर है। वे फिलहाल स्थिर हैं।

आचार्य सत्येंद्र दास एक मार्च 1992 से रामलला की सेवा में है। वे बाबरी विध्वंस से लेकर मंदिर निर्माण तक की यात्रा के साक्षी भी हैं। टेंट से लेकर भव्य महल में रामलला की सेवा करने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ है। उनके शिष्य व राम मंदिर के सहायक पुजारी प्रदीप दास ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में पूजा-अर्चना करने वाले आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ने से मंदिर प्रशासन और उनके भक्तों में चिंता का माहौल है। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

और पढ़े  UP- पाकिस्तान के इशारे पर राजधानी को दहलाने की साजिश, पकड़े गए 4 संदिग्ध, जवान की हत्या का था मंसूबा
  • Related Posts

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…

    बरेली: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार

    बरेली के फरीदपुर में किन्नरों की संगत में आए कैंट थाना क्षेत्र के मुस्लिम युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है। मेडिकल परीक्षण में घटना की पुष्टि…