रंगे हाथ गिरफ्तार- महिला पीसीएस अधिकारी किरण चौधरी को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 

मथुरा की जिला पंचायत राज अधिकारी पीसीएस किरण चौधरी को लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने कार्यालय को पूरी तर घेर लिया। टीम द्वारा कार्यालय में रखे दस्तावेजों की जांच की गई, जिसके बाद यहां से कुछ फाइलें भी जब्त की गईं।

महिला पीसीएस अधिकारी किरण चौधरी के इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित आवास पर टीम पहुंची थी। यहां शिकायतकर्ता द्वारा उन्हें 70 हजार रुपये की रिश्वत दी गई। जैसे ही महिला अधिकारी ने ये रकम ली, तभी टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दूसरी टीम राजीव भवन स्थित उनके कार्यालय पहुंची।  यहां शिकायतकर्ता भी साथ में थे। टीम ने यहां से कुछ फाइलें जब्त कीं, जिन्हें अपने कब्जे में ले लिया।

बताया गया है कि  पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एक ग्राम प्रधान ने विजिलेंस में शिकायत की थी, जिसके बाद लखनऊ से दो टीमों ने एक साथ ये कार्रवाई की। टीम महिला अधिकारी को अपने साथ लखनऊ ले गई है। वहीं इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।

और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…