अयोध्या-  मिल्कीपुर उपचुनाव:- समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा आरोप, हमारे कार्यकर्ताओं और एजेंट को पुलिस पीट रही

Spread the love

 

योध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान में धांधली के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। सपा नेताओं की शिकायतों को नहीं सुना जा रहा है। पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं और एजेंट को धमकी दे रही है और उन्हें पीटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी को सपा का बूथ एजेंट ही नहीं बनने दिया जा रहा है। प्रशासन ने धांधली की पूरी व्यवस्था कर ली है। भाजपा लोकतंत्र का मजाक बना रही है। यह शर्मनाक है।

अखिलेश यादव ने भी लगाए थे कई गंभीर आरोप
इसके पहले सोमवार को मिल्कीपुर में जनसभा करने आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि मतदाता पर्ची का क्षेत्र विशेष में बीएलओ की ओर से वितरण नहीं किया जा रहा है। चुनाव को प्रभावित करने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा विधायक के रिश्तेदारों व दोस्तों को थानेदार और सीओ के रूप में तैनात किया गया है।

अखिलेश ने यहां तक कह डाला कि डीएम  के इशारे पर उनको गलत कोऑर्डिनेट्स दिए गए ताकि उनका हेलीकॉप्टर मिल्कीपुर में न उतर पाए और वह जनसभा न करने पाएं। ऐसे में ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने सपा अध्यक्ष के आरोपों को लेकर पलटवार किया है।

और पढ़े  अयोध्या- सरयू का जलस्तर बढ़ा, कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

उन्होंने कहा कि उनके सभी आरोप झूठे और तथ्यों से परे हैं। वह  चुनाव में अपनी हार सामने देखकर खीझ मिटाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि मतदाता पर्ची का शत प्रतिशत वितरण कराया जा रहा है। यदि कहीं मतदाता पर्ची नहीं भी पहुंची है तो अन्य विकल्पों का इस्तेमाल करके मतदाता अपना वोट डाल सकता है। ऐसा नहीं है कि मतदाता पर्ची न होने पर वह मतदान से वंचित रह जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला…


    Spread the love

    स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी पुलिस बनकर किया अगवा, पांच गिरफ्तार और दो की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveस्पेशल 26 फिल्म की तरह फर्जी पुलिस बनकर जीएसटी सलाहकार को अगवा कर फिरौती वसूली का खुलासा हुआ है। महंगे शौक की वजह से कर्ज में डूबे आरोपियों…


    Spread the love