आईपीएल 2025 का रंगारंग आगाज:- बस कुछ ही देर में होगा आईपीएल का आगाज, कोलकाता में बारिश का साया

Spread the love

 

 

ईपीएल 2025 का रंगारंग आगाज अब से कुछ ही देर में होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर है, लेकिन यहां बारिश का साया छाया हुआ है। समारोह के बाद गत चैंपियन केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

 

शाहरुख ने दिया संदेश

केकेआर के पहले मैच से पूर्व टीम के मालिक शाहरुख ने संदेश दिया है। उन्होंने टीम से स्वस्थ और खुश रहने के लिए कहा है। केकेआर के आधिकारिक एक्स पेज पर वीडियो शेयर किया गया है जिसमें शाहरुख टीम के सदस्यों के साथ बात कर रहे हैं। इस दौरान केकेआर के नए कप्तान अजिंक्य रहाणे भी मौजूद हैं।

 

 

मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई चिंता

केकेआर और आरसीबी के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाना है। इस मैच के लिए प्रशंसकों में काफी दीवनगी देखने को मिल रही है। कोलकाता के फैंस भले ही घरेलू मैदान पर टीम को विजयी शुरुआत करते हुए देखना चाहेंगे, लेकिन मैच में विराट कोहली का क्रेज भी देखने मिलेगा। इन सभी चीजों के बीच मौसम विभाग के अलर्ट ने प्रशंसकों में चिंता पैदा कर दी है।

 

 

सितारों का लगेगा जमावड़ा

आईपीएल 2025 का पहला मैच शुरू होने से पहले शाम करीब छह बजे से उद्घाटन समारोह होगा जिसमें बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगेगा। मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी भी समारोह में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। साथ ही गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी इस मुकाबले के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं।

और पढ़े  राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.23 % रहा परिणाम,10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत,यहां करें चेक

 

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    मोबाइल फोन से चिपके रहने की लत हर साल 20 हजार बच्चों की जान ले रही, सरकार से कानून बनाने की मांग

    Spread the love

    Spread the love   हर समय टीवी या मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहने की लत बच्चों और किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हर साल कम से…


    Spread the love

    मौसम- पहाड़ पर बर्फबारी, मैदान में बारिश, पूर्वोत्तर में तेज हवा के साथ पड़ेंगे ओले, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveदेशभर में मौसम ने करवट ले ली है। जम्मू क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी है,…


    Spread the love