आईपीएल 2025 का रंगारंग आगाज:- बस कुछ ही देर में होगा आईपीएल का आगाज, कोलकाता में बारिश का साया

 

 

आईपीएल 2025 का रंगारंग आगाज अब से कुछ ही देर में होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर है, लेकिन यहां बारिश का साया छाया हुआ है। समारोह के बाद गत चैंपियन केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

 

शाहरुख ने दिया संदेश

केकेआर के पहले मैच से पूर्व टीम के मालिक शाहरुख ने संदेश दिया है। उन्होंने टीम से स्वस्थ और खुश रहने के लिए कहा है। केकेआर के आधिकारिक एक्स पेज पर वीडियो शेयर किया गया है जिसमें शाहरुख टीम के सदस्यों के साथ बात कर रहे हैं। इस दौरान केकेआर के नए कप्तान अजिंक्य रहाणे भी मौजूद हैं।

 

 

मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई चिंता

केकेआर और आरसीबी के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाना है। इस मैच के लिए प्रशंसकों में काफी दीवनगी देखने को मिल रही है। कोलकाता के फैंस भले ही घरेलू मैदान पर टीम को विजयी शुरुआत करते हुए देखना चाहेंगे, लेकिन मैच में विराट कोहली का क्रेज भी देखने मिलेगा। इन सभी चीजों के बीच मौसम विभाग के अलर्ट ने प्रशंसकों में चिंता पैदा कर दी है।

 

 

सितारों का लगेगा जमावड़ा

आईपीएल 2025 का पहला मैच शुरू होने से पहले शाम करीब छह बजे से उद्घाटन समारोह होगा जिसमें बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगेगा। मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी भी समारोह में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। साथ ही गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी इस मुकाबले के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं।

और पढ़े  भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

 

 

 

  • Related Posts

    फारस की खाड़ी में टैंकर पर हमला: एक भारतीय नाविक घायल, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले- मामले पर नजर रख रही सरकार

    केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। दरअसल, 10 नवंबर को फारस की खाड़ी से गुजरते समय, लाइबेरिया…

    भाई दूज 2026: भाई-बहन के स्नेह और समर्पण का पर्व भाई दूज, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    आज भाई दूज का पर्व है। भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह, अपनापन और विश्वास को समर्पित भाई दूज हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। पांच दिनों तक चलने…