महायज्ञ में फायरिंग: ब्राह्मणों को खाना परोसने को लेकर हुआ विवाद, 1 को लगी गोली, स्थिति तनावपूर्ण

 

 

कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय महायज्ञ में शनिवार को खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि ब्राह्मणों को बासी खाना परोसने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। विवाद के दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी, जो आशीष तिवारी नामक ब्राह्मण को लगी। उन्हें गंभीर हालत में लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस घटना से नाराज ब्राह्मणों ने महायज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाई और जाम खुलवाने का प्रयास किया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

 

महायज्ञ में शामिल हो चुके हैं बड़े नेता

18 मार्च से शुरू हुआ यह महायज्ञ 27 मार्च तक चलना था, जिसके लिए 1008 कुंडीय यज्ञशाला बनाई गई थी। महायज्ञ में हर दिन 1,00,000 आहुतियां डाली जा रही थीं। अब इस विवाद के बाद आयोजन को लेकर संशय बना हुआ है।

अब तक इस महायज्ञ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा जैसे कई बड़े नेता शामिल हो चुके हैं।

गोलीबारी के बाद तनाव, पुलिस ने जाम खुलवाया

कुरुक्षेत्र में हुए विवाद के बाद ब्राह्मण समाज के विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया। गुस्साए ब्राह्मणों ने कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया था, जिसे पुलिस ने समझाइश और चेतावनी देकर खुलवाया।
डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि, विरोध कर रहे ब्राह्मण समुदाय के लोग फिलहाल शनि समाज धर्मशाला में एकत्रित हैं और आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।

और पढ़े  शत्रुघ्न सिन्हा: 'ममता बनर्जी ही मेरी नेता, विपक्ष भाग्यशाली उसे राहुल जैसा नेता मिला', BJP पर क्या बोले?

फायरिंग में दो घायल, तीन से चार राउंड के खोल बरामद
महायज्ञ स्थल पर हुई गोलीबारी में लखनऊ निवासी 15 वर्षीय आशीष तिवारी घायल हो गए। वहीं, प्रिंस शुक्ला भी घायल हुए हैं, जिन्हें पत्थर लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने तीन से चार राउंड गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं।

  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक

    एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से ही कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं।…

    क्यों कर रहे हैं बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर को हड़ताल, क्या इस महीने देर से आएगी आपकी सैलरी?

    देशभर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने बुलाई है। यूएफबीयू…