सोनीपत के विवेक खत्री बने भारतीय सेना में अधिकारी।

Spread the love

 

 

 

सोनीपत जिले के जाटवाड़ा गांव के रहने वाले विवेक खत्री ने भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विवेक SSC Tech-64 एंट्री के तहत ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई में 27 मार्च 2025 से प्रशिक्षण शुरू करेंगे, जो 49 सप्ताह तक चलेगा।

संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानी

विवेक खत्री ने अपनी शुरुआती शिक्षा साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल, सोनीपत से पूरी की, जहां उन्होंने 10वीं में 95% अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने ऋषिकुल विद्यापीठ से 12वीं (नॉन-मेडिकल) में 80% अंक अर्जित किए। तत्पश्चात, उन्होंने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार (GJUS&T) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग (2019-23) में स्नातक किया, जहां उन्होंने 72% अंक हासिल किए।

भारतीय सेना में चयन के लिए उन्होंने कठिन परिश्रम किया और कुल 12 बार SSB (सेवाओं का चयन बोर्ड) इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने 11वें प्रयास में भारतीय सेना और 12वें प्रयास में भारतीय नौसेना में सफलता प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, वे UPSC द्वारा आयोजित कई NDA और CDS लिखित परीक्षाओं को भी पास कर चुके हैं।

प्रोफेसर विक्रम कौशिक का मार्गदर्शन – सफलता की कुंजी

विवेक खत्री की इस सफलता में प्रोफेसर विक्रम कौशिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मार्गदर्शक प्रो. विक्रम कौशिक ने विवेक को न केवल SSB इंटरव्यू की बारीकियां सिखाईं, बल्कि उनमें अनुशासन, मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास भी विकसित किया।

प्रो. विक्रम कौशिक अपनी गहन समझ, अनूठी शिक्षण शैली और छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने की कला के लिए जाने जाते हैं। वह पिछले 15 वर्षों से वंचित बच्चों को SSB साक्षात्कार

और पढ़े  अमेरिका-ईरान वार्ता की तैयारी तेज: स्विट्जरलैंड में परमाणु समझौते पर हो सकती है बातचीत, स्टीव विटकॉफ रवाना

 


Spread the love
  • Related Posts

    पीएम किसान योजना- PM मोदी ने जारी की 23वीं किस्त, चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये या नहीं

    Spread the love

    Spread the loveजारी हुई 23वीं किस्त पीएम नरेंद्र मोदी ने 23वीं किस्त जारी की। 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खाते में भेजी गई 23वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…


    Spread the love

    दवाओं पर बैन- सरकार ने अचानक बैन कीं ये 16 दवाएं,दवा खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

    Spread the love

    Spread the loveअगर आप भी बिना ज्यादा सोचे-समझे कॉम्बिनेशन दवाएं लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। कई बार एक ही गोली में दो या तीन दवाओं…


    Spread the love