अद्भुत नजारा : पहली बार दिखेगा ऐसा शानदार नजारा, प्रधानमंत्री मोदी के तिरंगा फहराते ही आसमान से बरसेंगे फूल ।

देश में इस बार स्वतंत्रता दिवस हर साल से कुछ खास और अलग रहने वाला है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे वैसे ही आसमां से दो Mi-17 1V  हेलीकॉप्टरों द्वारा फूलों की वर्षा की जाएगी।  Mi-17 1V एक शक्तिशाली हेलीकॉप्टर  है, जो आधुनिक एवियोनिक्स, ग्लास कॉकपिट इंस्ट्रूमेंटेशन, अत्याधुनिक नौवहन उपकरण, एवियोनिक्स, मौसम रडार से लैस है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त, 2021 को नई दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से इस ऐतिहासिक 75वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने में देश का नेतृत्व करेंगे। वह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को अपना संबोधन देंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष मनाने के लिए मार्च 2021 में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती आश्रम से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’  समारोह शुरू किया था जो कि 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगा।

वहीं लाल किले पर प्रधानमंत्री के आगमन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री  अजय भट्ट और रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार उनकी अगवानी करेंगे। रक्षा सचिव, दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा, एवीएसएम का प्रधानमंत्री से परिचय कराएंगे।

वहीं प्रधानमंत्री के लिए गार्ड ऑफ ऑनर दल में सेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस से प्रत्येक में एक अधिकारी और 20 पुरुष शामिल होंगे। भारतीय नौसेना इस वर्ष समन्वय सेवा है। गार्ड ऑफ ऑनर की कमान कमांडर पीयूष गौर संभालेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री गार्ड में नौसेना दल की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर सुने फोगट, सेना की टुकड़ी की कमान मेजर विकास सांगवान और वायुसेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर ए बेरवाल संभालेंगे। दिल्ली पुलिस दल की कमान अतिरिक्त डीसीपी (पश्चिम जिला) श्री सुबोध कुमार गोस्वामी संभालेंगे।

और पढ़े  ईरान पर कभी भी बरस सकते हैं अमेरिकी बम: डोनाल्ड ट्रंप बोले- कल हो सकता है हमला, डील का रास्ता भी खुला
  • Related Posts

    करवा चौथ 2026: खत्म हुआ इंतजार! करवा चौथ पर कहीं दिखा चांद, जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चांद ?

    आज, गुरुवार, 29 अक्तूबर को करवा चौथ है। हिंदू धर्म में पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-सुविधा के लिए करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। हर…

    कल दिल्ली मेट्रो चलेगी आधी रात तक: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए समय में बदलाव, जानें किन दर्शकों को मिलेगा लाभ

    पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वाले फरीदाबाद के लोगों को वापसी में भी मेट्रो की सुविधा मिलेगी। 30 अक्तूबर को दिल्ली के…